By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dwapar NewsDwapar NewsDwapar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Bollywood
  • Exclusive
  • Health
  • Social
  • Sports
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Reading: सलमान की ‘सिकंदर’ पर मचा बवाल:प्रोड्यूसर की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को जवाब देकर बढ़ाया विवाद, फिल्म की कमाई में आई गिरावट
Share
Font ResizerAa
Dwapar NewsDwapar News
  • Bollywood
  • Social
  • Sports
  • Exclusive
  • Health
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Search
  • Home-backup
  • Health
  • Social
  • Bollywood
  • Sports
  • Exclusive
  • Lifestyle
Have an existing account? Sign In
Follow US
Dwapar News > Blog > Bollywood > सलमान की ‘सिकंदर’ पर मचा बवाल:प्रोड्यूसर की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को जवाब देकर बढ़ाया विवाद, फिल्म की कमाई में आई गिरावट
BollywoodExclusiveLifestyleSocial

सलमान की ‘सिकंदर’ पर मचा बवाल:प्रोड्यूसर की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को जवाब देकर बढ़ाया विवाद, फिल्म की कमाई में आई गिरावट

Himanshu
Last updated: July 10, 2026 4:05 am
Himanshu
Published April 4, 2025
Share
SHARE

सलमान खान की फिल्म सिकंदर को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि ऑडियंस से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

इस बीच, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के कुछ ट्वीट चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वह ट्रोल्स को करारा जवाब दे रही हैं। हालांकि, कुछ ट्वीट अब डिलीट हो चुके हैं। इससे उनकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हो सकी है।

ट्रोल्स को जवाब देती दिखीं वर्दा?

2 अप्रैल को वर्धा नाडियाडवाला ने X (पहले ट्विटर) पर सिकंदर के हाउसफुल थिएटर्स के वीडियो और कुछ पॉजिटिव रिव्यूज री-शेयर किए। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट किया – ‘यही ट्वीट भाई (सलमान) को दिखा देना और कहना कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई… जाहिल औरत!’

वर्धा ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘गेट वेल सून!!!’

हालांकि, कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वर्धा ने कुछ ट्रोल्स को तीखे शब्दों में जवाब दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा – ‘आपसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी। कम से कम फिल्म की असफलता को स्वीकार कर लीजिए। पेड रिव्यूज का सलमान सर से कोई नाता नहीं रहा। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन सच मानने में क्या दिक्कत है?’

लेकिन, जिन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए, वे अब सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहे। इससे यह साफ नहीं हो सका कि वे असली थे या नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से बढ़ रही ‘सिकंदर’

फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। ईद के मौके पर इसकी कमाई बढ़ी। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन, तीसरे दिन इसका कलेक्शन गिरकर 19.5 करोड़ रुपये पर आ गया।

चौथे दिन फिल्म को झटका लगा। फिल्म ने महज 9.75 करोड़ रुपये ही कमाए। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन आगे की कमाई पर बड़ा सवाल बना हुआ है।

You Might Also Like

Dil Deewana Ho Gaya: A Heartwarming Romantic Family Drama with Fresh Talent and Soulful Music

Neeru Sharma’s Short Thriller ‘Bandra Boy’ Earns Recognition at International Film Festivals

“Bigg Boss 20 Will Be a Blockbuster, Ramayana a Mega Hit” – Vaastu Expert Dr. Khoja Makes Bold Predictions

विकासक दीपेश निरुपम ने मां और परिवार की पांच पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर बनाया यादगार पल

बेहतरीन बॉलिंग के दम पर जीता कोलकाता:

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Find Us on Socials

Categories

  • Bollywood
  • Lifestyle
  • Exclusive
  • Social
  • Sports
  • film
  • Health
  • ishpaul singh chawla
  • rajiv shamlal soni
  • dr khoja

Our Visitor

0 0 0 1 0 6
Powered By WPS Visitor Counter
© Copyright 2026, All Rights Reserved by Dwapar Promoters | Developed by Manifest Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?