By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dwapar NewsDwapar NewsDwapar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Bollywood
  • Exclusive
  • Health
  • Social
  • Sports
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Reading: ‘बॉलीवुड का बुरा दौर खत्म होगा, नए फिल्ममेकर लाएंगे बदलाव’:विजय देवरकोंडा बोले- तेलुगु सिनेमा ने बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया
Share
Font ResizerAa
Dwapar NewsDwapar News
  • Bollywood
  • Social
  • Sports
  • Exclusive
  • Health
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Search
  • Home-backup
  • Health
  • Social
  • Bollywood
  • Sports
  • Exclusive
  • Lifestyle
Have an existing account? Sign In
Follow US
Dwapar News > Blog > Bollywood > ‘बॉलीवुड का बुरा दौर खत्म होगा, नए फिल्ममेकर लाएंगे बदलाव’:विजय देवरकोंडा बोले- तेलुगु सिनेमा ने बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया
BollywoodExclusiveLifestyleSocial

‘बॉलीवुड का बुरा दौर खत्म होगा, नए फिल्ममेकर लाएंगे बदलाव’:विजय देवरकोंडा बोले- तेलुगु सिनेमा ने बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया

Dwapar Promoters
Last updated: July 10, 2026 4:05 am
Dwapar Promoters
Published April 4, 2025
Share
SHARE

तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा हालत पर खुलकर अपनी राय रखी है। जहां बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस नतीजे चिंता का विषय बने हुए हैं, वहीं साउथ सिनेमा का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस बहस के बीच विजय का मानना है कि यह सब एक चक्र का हिस्सा है और जल्द ही हिंदी सिनेमा भी नए जोश के साथ वापसी करेगा।

यह सिर्फ एक चक्र है

विजय ने न्यूज9 से बातचीत में कहा, ‘साउथ फिल्म इंडस्ट्री का अभी शानदार दौर चल रहा है। लेकिन यह सिर्फ एक चक्र है। एक समय था जब आप हमें जानते भी नहीं थे।

एक समय था जब इंडियन सिनेमा ने जबरदस्त पहचान बनाई थी और इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचा था। अब यह साउथ सिनेमा का समय है। 5 या 10 साल बाद फिर कुछ नया बदलाव आएगा।’

हिंदी सिनेमा को नया दौर मिलेगा विजय का मानना है कि हिंदी सिनेमा जल्द ही एक नया दौर देखेगा, जहां नए फिल्ममेकर इसे आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘इस बदलाव से नए फिल्ममेकर निकलकर आएंगे, जो हिंदी सिनेमा को फिर से मजबूत बनाएंगे। बहुत जल्द हिंदी सिनेमा को नए डायरेक्टर और कहानीकार मिलेंगे, जो शायद मुंबई से बाहर के होंगे।

मेरा मानना है कि वे हिंदी भाषी इलाकों से आएंगे और बिल्कुल अलग तरह की फिल्में बनाएंगे। उनकी स्टोरीटेलिंग साउथ से भी अलग होगी।’

‘बाहुबली’ ने दी पहचान

विजय ने बाहुबली का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एस. एस. राजामौली ने इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा को ग्लोबल पहचान दिलाई।

उन्होंने कहा, ‘तेलुगु सिनेमा को बड़े ऑडियंस तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। जब एस. एस. राजामौली ने बाहुबली बनाई, तो उन्होंने ऐसे दो एक्टर्स पर भारी निवेश किया, जिन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शायद जानती भी नहीं थी। अगर फिल्म न चलती, तो बहुत सारे करियर खत्म हो सकते थे।

प्रोड्यूसर्स को बड़ा नुकसान होता और एक्टर्स ने 5 साल सिर्फ एक फिल्म के लिए दिए थे। यह सबके लिए बहुत बड़ा रिस्क था। लेकिन इस तरह की लड़ाई लड़नी पड़ती है। मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा भी अपनी राह ढूंढ लेगा। यह सब जिंदगी का हिस्सा है।’

You Might Also Like

Dr. Khoja’s Gold, Silver and Dollar Prediction Draws Attention After Market Movement

विकासक दीपेश निरुपम ने मां और परिवार की पांच पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर बनाया यादगार पल

Dil Deewana Ho Gaya Enters Second Week; Audiences Across India Embrace the Fresh Romantic Family Entertainer

Ekta Jain’s ‘Dil Se Life Tak’ Begins with Dr. Khoja; Conversations on Vastu, Success and Future Predictions Grab Attention

World’s Largest 5,211-kg Parad Shivling Created by Raghunath Guruji; Grand Pran Pratishtha Held in Haridwar

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Find Us on Socials

Categories

  • Bollywood
  • Exclusive
  • Lifestyle
  • Social
  • dr khoja
  • Sports
  • film
  • Uncategorized
  • Health
  • rajiv shamlal soni

Our Visitor

0 0 0 3 6 5
Powered By WPS Visitor Counter
© Copyright 2026, All Rights Reserved by Dwapar Promoters | Developed by Manifest Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?