By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dwapar NewsDwapar NewsDwapar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Bollywood
  • Exclusive
  • Health
  • Social
  • Sports
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Reading: आज LSG vs MI:लखनऊ को अब तक उनके घर में नहीं हरा सकी मुंबई, हेड टु हेड में सुपरजायंट्स आगे
Share
Font ResizerAa
Dwapar NewsDwapar News
  • Bollywood
  • Social
  • Sports
  • Exclusive
  • Health
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Search
  • Home-backup
  • Health
  • Social
  • Bollywood
  • Sports
  • Exclusive
  • Lifestyle
Have an existing account? Sign In
Follow US
Dwapar News > Blog > Health > आज LSG vs MI:लखनऊ को अब तक उनके घर में नहीं हरा सकी मुंबई, हेड टु हेड में सुपरजायंट्स आगे
HealthLifestyleSocialSports

आज LSG vs MI:लखनऊ को अब तक उनके घर में नहीं हरा सकी मुंबई, हेड टु हेड में सुपरजायंट्स आगे

Himanshu
Last updated: July 10, 2026 4:06 am
Himanshu
Published April 4, 2025
Share
SHARE

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 16वें मैच में आज लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

LSG और MI के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच रहेगा। लखनऊ को 3 मैच में 1 जीत और 2 हार मिली। मुंबई को भी 3 मैचों में 1 ही जीत मिली।

मैच डिटेल्स,16वां मैच LSG vs MI तारीख: 4 अप्रैल स्टेडियम: अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम, लखनऊ टॉस: 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

मुंबई पर लखनऊ भारी

लखनऊ और मुंबई के बीच IPL में 6 मैच खेले गए। 5 में लखनऊ और महज 1 में मुंबई को जीत मिली। लखनऊ में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुईं। दोनों बार लखनऊ को ही जीत मिली। मुंबई को लखनऊ के खिलाफ इकलौती जीत 2023 सीजन के एलिमिनेटर में मिली थी।

पूरन ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

निकोलस पूरन इस सीजन LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वे 2 फिफ्टी और एक मैच में 44 रन बना चुके हैं। वहीं रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए शार्दूल ठाकुर लखनऊ के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।

MI के गेंदबाज अश्वनी फॉर्म में

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 104 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आखिरी मैच में कोलकाता के खिलाफ 9 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाज अश्वनी कुमार मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने अपने आखिरी और एकमात्र मैच में कोलकाता के खिलाफ 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

पिच रिपोर्ट लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बॉलिंग-फ्रेंडली है। यहां स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। इस स्टेडियम में कुल 15 IPL मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने भी 7 मैच जीते। 1 मैच रद्द भी हुआ। ग्राउंड का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/6 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन लखनऊ में शुक्रवार को तेज धूप और गर्मी रहेगी, हवा भी तेज रहेगी। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। यहां का तापमान 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दूल ठाकुर, आवेश खान, एम सिद्धार्थ।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

You Might Also Like

PF से पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक जरूरी नहीं:अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, अमेरिकी बाजार 5% तक गिरा

GST Fraud Allegations Surface Against CA Firm Kazi and Associates as Producer Ronnie Rodrigues Files Police Complaint

Dr. Khoja, Who Has Shared the Stage with Vivek Oberoi, Esha Gupta & Udit Narayan, Is Now Offering Consultations Across Several Countries

तमन्ना-विजय की होली पार्टी में अलग-अलग एंट्री:रवीना टंडन की पार्टी में दूर-दूर दिखे, ब्रेकअप की अटकलें तेज

कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की:रेड्डी और रसेल ने आसान कैच छोड़े, हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Find Us on Socials

Categories

  • Bollywood
  • Lifestyle
  • Exclusive
  • Social
  • Sports
  • film
  • Health
  • ishpaul singh chawla
  • rajiv shamlal soni
  • dr khoja

Our Visitor

0 0 0 1 0 6
Powered By WPS Visitor Counter
© Copyright 2026, All Rights Reserved by Dwapar Promoters | Developed by Manifest Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?