By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dwapar NewsDwapar NewsDwapar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Bollywood
  • Exclusive
  • Health
  • Social
  • Sports
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Reading: PF से पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक जरूरी नहीं:अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, अमेरिकी बाजार 5% तक गिरा
Share
Font ResizerAa
Dwapar NewsDwapar News
  • Bollywood
  • Social
  • Sports
  • Exclusive
  • Health
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Search
  • Home-backup
  • Health
  • Social
  • Bollywood
  • Sports
  • Exclusive
  • Lifestyle
Have an existing account? Sign In
Follow US
Dwapar News > Blog > Bollywood > PF से पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक जरूरी नहीं:अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, अमेरिकी बाजार 5% तक गिरा
BollywoodExclusiveLifestyle

PF से पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक जरूरी नहीं:अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, अमेरिकी बाजार 5% तक गिरा

Dwapar Promoters
Last updated: July 10, 2026 4:05 am
Dwapar Promoters
Published April 4, 2025
Share
SHARE

कल की बड़ी खबर PF और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी रही। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने PF अकाउंट की क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में बदलाव किया है। कर्मचारियों को अब पैसे निकालते समय नाम वेरिफाई कराने के लिए कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात भारत पर 26% टैरिफ (रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। इसके बाद 3 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स डाउ जोन्स करीब 1,679 पॉइंट या 3.98% गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पोको 5G स्मार्टफोन C71 लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. PF विड्रॉल प्रोसेस में बड़ा बदलाव: कैंसिल चेक और पासबुक की जरूरत खत्म; एम्प्लॉयर अप्रूवल की अनिवार्यता भी हटी

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने PF अकाउंट की क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में बदलाव किया है। कर्मचारियों को अब पैसे निकालते समय नाम वेरिफाई कराने के लिए कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. PPF में नॉमिनी-अपडेट कराने के लिए नहीं देनी होगी फीस: वित्त मंत्री ने दी नियम में बदलाव की जानकारी, अब 4 नॉमिनी बना सकेंगे

अब पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में नॉमिनी का नाम अपडेट कराने या नॉमिनी बढ़ाने पर कोई फीस नहीं देनी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने फीस हटाने के लिए अधिसूचना के जरिए आवश्यक बदलाव किए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया: ट्रम्प बोले- मोदी अच्छे दोस्त, लेकिन टैरिफ पर व्यवहार ठीक नहीं; भारत बोला- बातचीत से हल निकालेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात भारत पर 26% टैरिफ (रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा- भारत बहुत सख्त है। मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4.टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार 6% तक गिरा:मार्केट कैप करीब 2 ट्रिलियन डॉलर घटा, एपल-नाइकी के शेयर 15% तक टूटे

अमेरिकी राष्ट्रपति के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद 3 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स डाउ जोन्स करीब 1,679 पॉइंट या 3.98% गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं S&P 500 इंडेक्स में 274 पॉइंट या 4.84% की गिरावट रही। ये 5,450 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट सबसे ज्यादा 1,050 अंक या 5.97% गिरकर बंद हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सोने ने ऑलटाइम हाई बनाया, चांदी में गिरावट: ₹91,205 पर पहुंचा सोना, चांदी ₹3,579 गिरकर ₹95,957 प्रति किलो पर आ गई

सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बाद में सोना 651 रुपए गिरकर 90,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. भारत की पहली 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी, 160km मैक्सिमम रेंज: प्रीमियम टैक्सी सर्विस के बराबर एक ट्रिप का किराया, 2028 में लॉन्च होगी

एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने गुरुवार (3 अप्रैल) को स्टार्टअप महाकुंभ में अपनी प्रोटोटाइप एयर टैक्सी ‘शून्य’ को पेश किया है। यह टैक्सी एक बार में 160 किलोमीटर की दूरी तक उड़ सकती है, लेकिन इसे 20-30 किमी की छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें

एडवांस एग्रोलाइफ ₹135 करोड़ का IPO लाएगी: SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए; किसानों के लिए सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाती है कंपनी

जयपुर बेस्ड एग्रोकेमिकल प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आएगी। कंपनी ने 31 मार्च को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। इस IPO का इश्यू साइज 135 करोड़ रुपए है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

You Might Also Like

आज LSG vs MI:लखनऊ को अब तक उनके घर में नहीं हरा सकी मुंबई, हेड टु हेड में सुपरजायंट्स आगे

Dr. Vaidehi Taman Creates History as India’s First Journalist to Publish Five Exclusive Chronicles on Kashmir’s Spiritual and Civilisational Heritage

Tanya Mishra, Qaseem Haider Qaseem And Team Celebrate A Successful ‘Safar Mohabbat Ka’ Song Launch

Sohail Khan’s Dance Steals the Show at Riyaz and Reshma Gangji’s LIBAS 30th Anniversary Celebration

Fresh Faces, Family Values and Romance Take Centre Stage in Dil Deewana Ho Gaya, Releasing July 31

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Find Us on Socials

Categories

  • Bollywood
  • Exclusive
  • Lifestyle
  • Social
  • dr khoja
  • Sports
  • film
  • Uncategorized
  • Health
  • rajiv shamlal soni

Our Visitor

0 0 0 3 6 5
Powered By WPS Visitor Counter
© Copyright 2026, All Rights Reserved by Dwapar Promoters | Developed by Manifest Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?