By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dwapar NewsDwapar NewsDwapar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Bollywood
  • Exclusive
  • Health
  • Social
  • Sports
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Reading: कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की:रेड्डी और रसेल ने आसान कैच छोड़े, हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार
Share
Font ResizerAa
Dwapar NewsDwapar News
  • Bollywood
  • Social
  • Sports
  • Exclusive
  • Health
  • Lifestyle
  • About
  • Contact
Search
  • Home-backup
  • Health
  • Social
  • Bollywood
  • Sports
  • Exclusive
  • Lifestyle
Have an existing account? Sign In
Follow US
Dwapar News > Blog > Bollywood > कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की:रेड्डी और रसेल ने आसान कैच छोड़े, हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार
BollywoodExclusiveLifestyleSocialSports

कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की:रेड्डी और रसेल ने आसान कैच छोड़े, हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार

Dwapar Promoters
Last updated: July 10, 2026 4:05 am
Dwapar Promoters
Published April 4, 2025
Share
SHARE

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हरा दिया। कोलकाता में गुरुवार को KKR ने 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में SRH की टीम 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

नीतीश कुमार रेड्डी और आंद्रे रसेल ने 1-1 कैच छोड़ा। रिंकू सिंह ने 50वां IPL मैच खेला। वहीं कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली।

SRH vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स…

1. रिंकू ने 50वां IPL मैच खेला

50वें मैच के लिए रिंकू सिंह को स्पेशल जर्सी मिली।

50वें मैच के लिए रिंकू सिंह को स्पेशल जर्सी मिली।

कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर रिंकू सिंह ने IPL में अपना 50वां मैच खेला। इस उपलब्धि पर KKR ने उन्हें स्पेशल जर्सी दी। जर्सी के पीछे 50 नंबर और रिंकू का नाम लिखा था। रिंकू ने मैच से पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम की बेल भी बजाई। रिंकू ने 2018 में KKR के लिए ही IPL डेब्यू किया था, वे तब से इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं।

2. नीतीश रेड्डी ने रघुवंशी का कैच छोड़ा

जीवनदान मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगा दी।

जीवनदान मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगा दी।

12वें ओवर में कोलकाता के मिडिल ऑर्डर बैटर अंगकृष रघुवंशी को जीवनदान मिला। ओवर की पहली बॉल सिमरजीत सिंह ने शॉर्ट पिच फेंकी। रघुवंशी ने पुल किया, बॉल मिड-विकेट की ओर गई। यहां खड़े नीतीश रेड्डी ने आगे दौड़कर डाइव लगाई, लेकिन उनके हाथ से गेंद छूट गई। जीवनदान के वक्त रघुवंशी 44 रन पर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने फिफ्टी लगा दी।

3. कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथों से की बॉलिंग

अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से बॉलिंग करते कमिंडु।

अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से बॉलिंग करते कमिंडु।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर कमिंडु मेंडिस को IPL डेब्यू का मौका दिया। जो दोनों हाथों से बॉलिंग कर लेते हैं। 13वें ओवर की पहली बॉल उन्होंने राइट हैंडर अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से फेंकी। इस पर एक रन बना।

वेंकटेश अय्यर के खिलाफ दाएं हाथ से बॉलिंग करते मेंडिस।

वेंकटेश अय्यर के खिलाफ दाएं हाथ से बॉलिंग करते मेंडिस।

कमिंडु ने फिर ओवर की दूसरी गेंद अपने दाएं हाथ से फेंकी, इस पर लेफ्ट हैंडर वेंकटेश अय्यर ने सिंगल लिया। ओवर की चौथी बॉल पर कमिंडु ने रघुवंशी को कैच भी करा दिया। यह कमिंडु का IPL में पहला ही विकेट रहा।

4. आखिरी गेंद पर रनआउट हुए रसेल

आंद्रे रसेल पहली पारी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

आंद्रे रसेल पहली पारी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

कोलकाता के आंद्रे रसेल 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए। हर्षल पटेल ने वाइड यॉर्कर फेंकी, रसेल इसे मिस कर गए। रसेल ने रन लेना शुरू किया, लेकिन गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई। विकेटकीपर क्लासन ने गेंद स्टंप्स की ओर थ्रो की, रसेल के क्रीज में आने से पहले ही बॉल स्टंप्स से टकरा गई। रसेल ने 2 गेंद पर 1 रन बनाया।

5. रसेल ने कमिंडु मेंडिस का कैच छोड़ा

रसेल ने मिड ऑन पोजिशन पर कमिंडु मेंडिस का कैच छोड़ा।

रसेल ने मिड ऑन पोजिशन पर कमिंडु मेंडिस का कैच छोड़ा।

हैदराबाद की बैटिंग के दूसरे ओवर में आंद्रे रसेल ने कमिंडु मेंडिस को जीवनदान दिया। ओवर की आखिरी बॉल वैभव अरोड़ा ने फुलर लेंथ फेंकी। कमिंडु चिप करने गए, लेकिन बॉल मिड ऑन पर हवा में खड़ी हो गई। रसेल ने उछल कर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। मेंडिस इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे।

रिकॉर्ड

1. हैदराबाद को मिली सबसे बड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद को IPL इतिहास में रन के अंतर से उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने टीम को 80 रन से हराया। इससे पहले 2024 में SRH को चेन्नई ने 78 रन के अंतर से हराया था।

You Might Also Like

Sheetal Sharma shoots a Bhojpuri Chhath song in Varanasi, shares her experience of working in Kashi

Dr. Khoja’s Gold, Silver and Dollar Prediction Draws Attention After Market Movement

सलमान की ‘सिकंदर’ पर मचा बवाल:प्रोड्यूसर की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को जवाब देकर बढ़ाया विवाद, फिल्म की कमाई में आई गिरावट

Based On The Godfather, The Aamir Khan-Juhi Chawla Movie You Haven’t Heard Of

तमन्ना-विजय की होली पार्टी में अलग-अलग एंट्री:रवीना टंडन की पार्टी में दूर-दूर दिखे, ब्रेकअप की अटकलें तेज

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Find Us on Socials

Categories

  • Bollywood
  • Exclusive
  • Lifestyle
  • Social
  • dr khoja
  • Sports
  • film
  • Uncategorized
  • Health
  • rajiv shamlal soni

Our Visitor

0 0 0 3 6 5
Powered By WPS Visitor Counter
© Copyright 2026, All Rights Reserved by Dwapar Promoters | Developed by Manifest Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?